🔥 TRENDING అందరి సహకారంతో ఉత్సవాలు విజయవంతం: లచ్చ... India Moves Ahead on Sixth-Generation... Manipur Police Detain KYKL Cadre and S... Manipur Deputy CM Urges Boost for Loca... Manipur Violence Claims Over 60 Lives... Man in Bathinda Takes Own Life After H...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सिवान रेलवे स्टेशन पर छुटा ट्रॉली बैग यात्री को पुनः वापस मिला
Travel

सिवान रेलवे स्टेशन पर छुटा ट्रॉली बैग यात्री को पुनः वापस मिला

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 23 Aug 2026, 10:22 AM 👁 39
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिवान रेलवे स्टेशन पर एक यात्री का छूटा टोली बैग आर पि एफ कि मदद से पुनः उस यात्री को जांच प्रक्रिया पुरी करने के बाद सौप दिया गया

सिवान से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

सीवान रेलवे स्टेशन पर छूटा ट्रॉली बैग, रेल मदद से मिली यात्री को राहत—RPF ने सुरक्षित सामान किया सुपुर्द




Anchor...सीवान रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की लापरवाही से छूटा ट्रॉली बैग आखिरकार अपने असली मालिक तक पहुंच गया।

मामला 21 अगस्त का है, जब अविनाश कुमार पाण्डेय अपने माता-पिता के साथ सीवान से मथुरा जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।


अधिक सामान और बुजुर्ग माता-पिता के साथ यात्रा करने के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित एस्केलेटर के सामने फुट ओवर ब्रिज पर उनका आसमानी रंग का ट्रॉली बैग छूट गया। ट्रेन से मथुरा पहुंचने के बाद जब सामान उतारा गया, तब बैग के छूटने की जानकारी हुई।


इसके बाद यात्री ने रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर शिकायत दर्ज कराई। रेल मदद के माध्यम से शिकायत दर्ज की गई।.

शिकायत मिलने के बाद सीवान रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज से लावारिस हालत में मिले ट्रॉली बैग की सुरक्षा जांच कर उसे सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया।

वहीं, 22 अगस्त को यात्री की पत्नी खुशबू कुमारी अपने पिता के साथ रेल थाना सीवान पहुंचीं। पहचान पत्र, टिकट और बैग में रखे सामान के विवरण का सत्यापन किया गया।


सत्यापन के दौरान बैग के अंदर नए और पुराने गर्म कपड़े, बेल्ट, फोटो फ्रेम समेत करीब 6 हजार रुपये मूल्य का सामान सुरक्षित पाया गया।


पूरी जांच और पहचान की पुष्टि के बाद ट्रॉली बैग मय सामान यात्री की पत्नी को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।

रेल मदद के जरिए की गई शिकायत का अब पूर्ण रूप से निस्तारण कर दिया गया है।

इस कार्रवाई से एक बार फिर रेलवे सुरक्षा बल और रेल प्रशासन की तत्परता सामने आई है।
📲Get App