🔥 TRENDING જૂનાગઢ કોંગ્રેસ દ્વારા 'વોટ ચોરી'ની તપ... ભરૂચ: સોનતલાવડી ઝૂંપડપટ્ટી પાસે કોમન પ... Chirag Paswan Calls Out Bihar's Rising... Dilip Buildcon Secures Rs 688-Crore NH... Tata Teleservices (Maharashtra) Ltd To... Shiv Sena MP Sanjay Raut accuses Mahar...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सावन माह की समाप्ति पर नागनाथ महादेव मंदिर में हवन संपन्न
Religion

सावन माह की समाप्ति पर नागनाथ महादेव मंदिर में हवन संपन्न

✍️ Reporter: Naman soni 🗓 02 Sep 2026, 07:42 PM 👁 86
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कुशलगढ़। सावन माह की समाप्ति के अवसर पर नगर के प्रसिद्ध नागनाथ महादेव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सावन माह का हवन संपन्न हुआ।
हवन में यजमान हितेश पडियार एवं उनकी पत्नी कविता पडियार ने आहुतियां देकर भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। हवन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर झाबुआ जिले के प्रसिद्ध तीर्थ पीपलखुटा धाम के महंत दयाराम जी महाराज भी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने महंत दयाराम जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
सावन माह के दौरान नागनाथ महादेव मंदिर में विभिन्न धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सावन के समापन पर आयोजित हवन के साथ ही महीनेभर चले धार्मिक आयोजनों का विधिवत समापन हुआ।
कार्यक्रम में कन्हैया लाल जी पडियार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लीला पडियार, प्रीतेश पडियार, रेखा पडियार, हनी पडियार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रेखा जोशी, एडवोकेट हरेंद्र पाठक, निर्मल पडिया, आशीष जोशी, राहुल भटेवरा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
📲Get App