Crime
सिवान में मौर्य एक्सप्रेस से विदेशी शराब के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार
Watch on:
📘 Facebook
सिवान में मौर्य एक्सप्रेस से साढ़े दस लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार आर पी एफ कि सी पी डी एस टीम ने कि कार्रवाई
सिवान से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
सीवान में मौर्य एक्सप्रेस से 10.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो महिला तस्कर गिरफ्तार; आरपीएफ की सीपीडीएस टीम ने की कार्रवाई
बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब तस्करी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच सीवान रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सीपीडीएस टीम, आरपीएफ पोस्ट सीवान और ट्रेन एस्कॉर्ट की संयुक्त कार्रवाई में दो महिला शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों महिलाओं के पास से 10.5 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।
बरामद शराब की अनुमानित कीमत 9 हजार 540 रुपये बताई जा रही है।
दरअसल, पूरा मामला सीवान रेलवे स्टेशन का है, जहां दिनांक 27 नवंबर 2026 को करीब 10 बजकर 50 मिनट पर गाड़ी संख्या 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पहुंची थी।
बरामद शराब में 750 एमएल की 12 बोतल रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की और 750 एमएल की दो बोतल ब्लैक बाय बैकार्डी सुपर क्लासिक ओरिजिनल रम शामिल है।
इस तरह कुल 14 बोतलों में 10.500 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत 9 हजार 540 रुपये आंकी गई है।
इस पूरी कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक मयंक भूषण तिवारी, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार साह, कांस्टेबल विजय कुमार यादव, कांस्टेबल मुकेश कुमार सिंह और महिला कांस्टेबल खुशी कुमारी शामिल रहीं।
फिलहाल गिरफ्तार दोनों महिला तस्करों और बरामद शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग सीवान को सुपुर्द कर दिया