🔥 TRENDING BCCI Defends Siraj’s Omission from Pla... Poisoned liquor victim Rakesh dies in... Congress burns dummy of Chief Election... ನ.28ರಂದು ಬಂಡೋಳಿಯಲ್ಲಿ ವಾಲ್ಮೀಕಿ ಗುರುಪೀಠದ... मंगलौर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम... ರಾಮದುರ್ಗ ಗ್ರಾ.ಪಂ. ವ್ಯಾಪ್ತಿಯ ಗ್ರಾಮಗಳನ್ನ...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

सिवान में मेडिकल शिक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा संदेश सरकारी मेडिकल कॉलेज के साथ साथ निजी मेडिकल संस्थान को मजबूती प्रदान करने पर जोड़ दिया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 25 Nov 2026, 06:46 PM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सिवान से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

सीवान में मेडिकल शिक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा संदेश! सरकारी मेडिकल कॉलेजों के साथ-साथ निजी मेडिकल संस्थानों को भी मजबूत बनाने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निजी संस्थानों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है। दरौंदा के चिंतामनपुर स्थित ममता मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस बैच-2026 का उद्घाटन किया और व्हाइट कोट सेरेमनी में शामिल होकर नए मेडिकल विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

हेलीकॉप्टर से सीवान पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि अब तक वह सरकारी मेडिकल कॉलेजों का दौरा करते रहे हैं, लेकिन अब निजी मेडिकल कॉलेजों का भी जानबूझकर निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि दोनों संस्थानों की व्यवस्था और कार्यप्रणाली को करीब से समझा जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर करीब 700 से 800 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में बिहार में सरकारी मेडिकल कॉलेजों के साथ निजी मेडिकल संस्थानों को भी मजबूत करना जरूरी है।

उन्होंने विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और समृद्ध बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन का जिक्र करते हुए कहा कि मेडिकल संस्थानों में शिक्षा और इलाज की गुणवत्ता ऐसी होनी चाहिए, जो सरकारी अस्पतालों से भी बेहतर हो।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बिहार के विकास और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए सरकारी प्रयासों के साथ निजी संस्थानों की भागीदारी भी जरूरी है।

इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, स्थानीय सांसद, विधायक, मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. कौशल कुमार गिरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। व्हाइट कोट सेरेमनी के साथ नए मेडिकल छात्र-छात्राओं ने चिकित्सा शिक्षा के अपने नए सफर की शुरुआत की, वहीं मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
बाइट - मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
📲Get App