Education
सिवान के दरौंदा में ममता मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
बिहार के सिवान जिले में ममता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के MBBS सत्र 2026 का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। उन्होंने ऐलान किया कि अगले तीन वर्षों में राज्य में 31 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।
सिवान (दरौंदा)। बिहार में चिकित्सा शिक्षा को नई ऊंचाई दिलाने की दिशा में एक बड़ी पहल के तहत सिवान जिले के दरौंदा स्थित चिंतामनपुर में ममता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH) के MBBS शैक्षणिक सत्र 2026 एवं व्हाइट कोट सेरेमनी का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को चिकित्सा क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने नवप्रवेशित मेडिकल छात्र-छात्राओं को स्टेथोस्कोप भेंट कर उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में सफलता की शुभकामनाएं दीं। उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों का भी ऐलान किया।
उपमुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार सरकार का लक्ष्य अगले तीन वर्षों के भीतर राज्य में 31 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करना है। इसके अलावा, वर्ष 2030 तक MBBS सीटों की संख्या बढ़ाकर 10 हजार करने की योजना बनाई गई है। इस पहल से बिहार के हजारों युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई का अवसर मिलेगा और राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।
समारोह में कॉलेज के निदेशक, प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। बिहार में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में यह पहल एक नई उम्मीद और नए भविष्य का संकेत मानी जा रही है।