🔥 TRENDING રાજકોટ–માલીયાસણ હાઇવે પર સાઇકલ સવાર યુ... Breaking news - लखनऊ में श्री राम जन्म... બ્રેકિંગ ન્યૂઝ બેંકોની 2 દિવસીય હડતાલ... अवैध मदिरा के निर्माण, धारण एवं विक्रय... Search Surge for 'Brampton Theft' Capt... Last-Minute Deal Saves India from 3-Da...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सावन के तृतीय सोमवार पर प्रमुख घाटों का अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण
Defence

सावन के तृतीय सोमवार पर प्रमुख घाटों का अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 17 Aug 2026, 01:01 PM 👁 76
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सावन के तृतीय सोमवार पर बिठूर के प्रमुख घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कानपुर। सावन के तृतीय सोमवार के अवसर पर सोमवार, 17 अगस्त 2026 को श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा ने थाना बिठूर क्षेत्र के रामघाट, पत्थर घाट, ब्रह्मवर्त घाट सहित प्रमुख घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए की गई सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर पुलिस आयुक्त ने भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी, एनडीआरएफ कमांडर तथा थाना प्रभारी बिठूर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
📲Get App