🔥 TRENDING ભગતસિંહ, આઝાદ અને સાવરકર જેવા વીરોને ય... Curry Couple Invests Over $100M in Oak... 14 Killed in Fire at Russian Fireworks... Surat Textile Market Blaze Leaves 7 Sh... Moving Dumper Catches Fire on Pataudi‑... Kanpur Daughter-in-Law Released as Pol...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सावन के तीसरे सोमवार पर सेवाड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं से पातालेश्वर धाम हुआ भक्तिमय 🙏🚩
National

सावन के तीसरे सोमवार पर सेवाड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं से पातालेश्वर धाम हुआ भक्तिमय 🙏🚩

✍️ Reporter: Jitendra dahiya 🗓 17 Aug 2026, 04:10 PM 👁 81
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

श्रावण के तीसरे सोमवार को सेवाड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब

रानीवाड़ा जालौर सेवाड़ा। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को सेवाड़ा स्थित महादेव पातालेश्वर मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु पैदल, बसों और निजी वाहनों से भगवान महादेव के दर्शन के लिए पहुंचे।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते लंबी कतारें लग गईं। महिला और पुरुष श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान पातालेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
श्रावण के तीसरे सोमवार के अवसर पर सेवाड़ा में मेले जैसा माहौल भी देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मेले में खरीदारी की और विभिन्न दुकानों पर भीड़ नजर आई।
श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते नजर आए।
📲Get App