🔥 TRENDING Shubman Gill and Virat Kohli each hit... India Clinches 8‑Wicket Victory Over W... Raghubir Yadav Says ‘Panchayat’ Film M... Parineeti Chopra Opens Up About Mom Gu... Sushant Singh Rajput's Sister Claims S... Journalist Faye D’Souza Urges Accuracy...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सावन के रंग में सजा मां दुर्गा सेवा एवं कल्याण समिति का सावन उत्सव,गीत-संगीत, नृत्य और सावन की श्रृंगारिक प्रतियोगिताओं ने बांधा समां

सावन के रंग में सजा मां दुर्गा सेवा एवं कल्याण समिति का सावन उत्सव,गीत-संगीत, नृत्य और सावन की श्रृंगारिक प्रतियोगिताओं ने बांधा समां

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 22 Aug 2026, 04:26 PM 👁 38
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सावन की रिमझिम फुहारों, हरियाली और श्रृंगार के रंगों के बीच मां दुर्गा सेवा एवं कल्याण समिति, कोरबा द्वारा सावन उत्सव का भव्य आयोजन परशुराम भवन, बुधवारी बाजार में किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के झूले, हरियाली, मेहंदी, चूड़ियों की खनक और सोलह श्रृंगार की सुंदर परंपरा को अपने अंदाज में प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से सावन की मस्ती और उमंग को मंच पर उतार दिया। कार्यक्रम में सुआ नृत्य, आदिवासी नृत्य, विभिन्न प्रकार के नृत्य तथा स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुतियां हुईं। इसके साथ ही कुर्सी दौड़, माला प्रतियोगिता, सोलह श्रृंगार और सावन क्वीन जैसी प्रतियोगिताओं ने आयोजन में उत्साह और मनोरंजन का रंग भर दिया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
कुर्सी दौड़ में श्रीमती मंगला गुप्ता विजेता तथा श्रीमती भुवनेश्वरी साहू उपविजेता रहीं। माला प्रतियोगिता में श्रीमती सुभागी गुप्ता विजेता और श्रीमती ममता पटेल उपविजेता रहीं। सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता में श्रीमती मनीषा गोस्वामी विजेता तथा श्रीमती द्रोपती चंद्रा उपविजेता रहीं। वहीं सावन क्वीन के रूप में श्रीमती प्रेमा शुक्ला एवं श्रीमती सीमा सिंह रहीं।
कार्यक्रम का मंच संचालन सुश्री अरुणा सान्याल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती प्रेमा एवं डॉ. नीति तिवारी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री अरुणा सान्याल ने की।
आयोजन को सफल बनाने में समिति की अध्यक्ष श्रीमती अरुणा सोनी, उपाध्यक्ष श्रीमती सरला सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेमा शुक्ला, सचिव श्रीमती नीलम, सह-सचिव श्रीमती पूनम राय, तथा प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती राजकुमारी, श्रीमती केया सेनगुप्ता एवं श्रीमती प्रतिमा सहित कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मधु बाजपेयी, कुमारी आभा एवं श्रीमती राजेश्वरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सावन उत्सव ने महिलाओं को अपनी कला, प्रतिभा और पारंपरिक संस्कृति को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर देने के साथ ही आपसी मेल-मिलाप और उत्साह का सुंदर वातावरण बनाया। पूरे आयोजन में सावन की हरियाली, श्रृंगार और सौंदर्य के साथ भारतीय नारी की परंपरागत उमंग की खूबसूरत झलक देखने को मिली।
📲Get App