धर्म
सिवान के भगवानपुरहाट में सप्तमी पर मां कालरात्रि का हुआ खुला पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सिवान जिले के भगवानपुरहाट में सप्तमी अवसर पर मां कालरात्रि का पट खोला गया। दूधिया रोशनी और भक्तिमय माहौल में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
सिवान जिले के भगवानपुरहाट में सप्तमी के पवित्र अवसर पर मां कालरात्रि का खुला पट हुआ। पूजा-अर्चना के साथ मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा पंडाल को दूधिया रोशनी और आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया, जिससे पूरा क्षेत्र जगमगा उठा।
माहौल को और भी भक्तिमय बनाते हुए देवी गीतों की गूंज सुनाई दी। क्षेत्र में 'या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः' के मंत्रों से गूंजा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर अपने परिवार के लिए सुख और समृद्धि की कामना की।