अपराध
सिवान के अस्पताल में शव के गले से चेन चोरी, नकाबपोश की करतूत कैमरे में कैद
सिवान के मॉडर्न हॉस्पिटल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शव के गले से चेन चोरी की गई। इस वारदात को अंजाम देते हुए नकाबपोश व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
सिवान के मॉडर्न हॉस्पिटल में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने मानवता को कलंकित कर दिया है। अस्पताल के रजिस्ट्रेशन रूम के सामने रखे एक शव के गले से एक नकाबपोश व्यक्ति ने चेन पार कर ली।
यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक नकाबपोश व्यक्ति इस जघन्य अपराध को अंजाम दे रहा है।
इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है।