🔥 TRENDING देवरिया: भटनी मार्ग पर रेलवे ओवर ब्रिज... मंज़िल आपकी, साथ हमारा: UPSRTC यात्रिय... ECI Receives 5.43 Lakh Form‑7 Applicat... Andhra Pradesh CM YS Jagan warns arres... Cloth merchant shot during robbery att... दिल्ली-एनसीआर की खस्ताहाल सड़कें और भा...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को मिलेंगे निःशुल्क पंजीकृत संपत्ति दस्तावेज: कलेक्टर श्री श्रोत्रिय

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 15 Oct 2026, 11:00 AM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीणों को निःशुल्क संपत्ति दस्तावेज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई।

कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने कहा है कि स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में निवासरत भू-स्वामियों को अब पंजीकृत संपत्ति दस्तावेज पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने यह निर्देश आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक में स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा भू-स्वामियों को निःशुल्क पंजीकृत संपत्ति दस्तावेज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने सभी राजस्व अधिकारियों को शासन के निर्देशों के अनुरूप निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत सर्वेक्षण एवं ड्रोन सर्वे के माध्यम से ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में निवासरत लोगों के भूखंडों के भू-अभिलेख अधिकार संबंधी दस्तावेज तैयार किए गए हैं। अब योजना के तहत पात्र भू-स्वामियों को शासन द्वारा कानूनी मालिकाना हक प्रदान करने के लिए पंजीकृत संपत्ति दस्तावेज पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बैठक में सभी राजस्व अधिकारियों को संपूर्ण ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। भू-स्वामी स्वयं भी एमपी ई-सेवा एप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए समग्र आईडी और समग्र की आधार ई-केवाईसी पूर्ण होना अनिवार्य है। यदि कोई भू-स्वामी स्वयं आवेदन करने में सक्षम नहीं है, तो वह अपने पटवारी के माध्यम से आवेदन करवा सकता है।

कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ सभी पटवारियों की बैठक आयोजित कर उन्हें स्वामित्व दस्तावेज पंजीयन की संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराएं, ताकि कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि या अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि इस कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और अच्छा कार्य करने वाले पटवारियों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा। पटवारी सारा एप के माध्यम से भू-स्वामी की ओर से आवेदन की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी करेंगे, जिसका सत्यापन कर पंजीयन के लिए तहसीलदार को प्रेषित किया जाएगा। तहसीलदार द्वारा संपदा एप के माध्यम से स्वामित्व दस्तावेज का पंजीयन किया जाएगा।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी, श्रीमती अंजली शर्मा एवं श्री रमेश परमार, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटोरिया, एसडीएम जतारा श्री नीरज खरे, एसडीएम बल्देवगढ़ श्री निशांत भूरिया, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।
📲Get App