🔥 TRENDING Assam Woman's Body Found in Andhra Pra... Spate of Women Deaths and Assaults in... MarketsMojo assigns Sell rating to Guj... Navratri Boosts Gujarat’s Seasonal Eve... Kanoria Chemicals Launches New Triacet... Row Over Vande Bharat Route Between Ma...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं चाक-चौबंद

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 08 Oct 2026, 01:42 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी परीक्षा संचालन पर संभाग निरीक्षक ने जताया संतोष, विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर परीक्षा देने की दी सलाह

जालौन। उरई रोड स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज जालौन में चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की शुचिता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विद्या भारती के प्रांतीय संभाग निरीक्षक शिवकरन सिंह ने औचक निरीक्षण किया। उनके साथ अर्चना वर्मा, प्रधानाचार्य बालिका इंटर कॉलेज कोंच, विविध श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर कोंच तथा नगर कार्यवाह शिव कुमार मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर बैठक व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल, अनुशासन सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। विद्यालय में परीक्षाएं निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संचालित होती मिलीं। संभाग निरीक्षक शिवकरन सिंह ने परीक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से निर्भीक होकर तनावमुक्त वातावरण में प्रश्नपत्र हल करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्थाओं एवं अनुशासन की सराहना की। इस अवसर पर राजनारायण मिश्र ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरु प्रकाश दीक्षित, परीक्षा प्रभारी सुनील सोनकिया, श्याम किशोर, माधव व्यास, केके द्विवेदी, योगेंद्र सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
📲Get App