🔥 TRENDING ಇಲಕಲ್ ನಗರದ ಕುಡಿಯುವ ನೀರಿನ ಸಮಸ್ಯೆಗೆ ಶಾಶ್... छठ पूजा पर घर लौट रहे मनीष कुमार झा ला... Kashmir: Killing of Lateef Bhat Crippl... Tripura CM Manik Saha Blames CPI(M) fo... Natural Farming Boosts Yields and Prof... HPBOSE releases December 2026 exam dat...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सवाई माधोपुर में प्रदुषण बढ़ा, AQI लेवल 295 पर पहुंचा: एक नवंबर को 119 था, 8 दिनो ं में 176 बढ़ा

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 09 Nov 2026, 08:47 PM 👁 71
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सवाई माधोपुर मे ं दीपावली के बाद हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, 1 नवंबर को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 119 था, जो 8 नवंबर को बढ़कर 295 हो गया। नवंबर की शुरुआत में हवा की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर थी, लेकिन 3 नवंबर के बाद से AQI लगातार 200 से ऊपर बना हुआ है। 5 नवंबर को यह 300 के स्तर स्तर पर पहुंच गया था।

3 नवंबर के बाद से AQI लगातार 200 से ऊपर

पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से मिले आंकड़ो ं के अनुसार, नवंबर के शुरुआती 8 दिनो ं में AQI में उतार-चढ़ाव रहा। 1 नवंबर को AQI 119, 2 नवंबर को 147 और 3 नवंबर को 220 दर्ज किया गया।

इसके बाद 4 नवंबर को AQI 232 और 5 नवंबर को 300 पर पहुंच गया। 6 नवंबर को इसम ें थोड़ी गिरावट आई और यह 292 रहा। 7 नवंबर को AQI 255 दर्ज किया गया,

जबकि 8 नवंबर को फिर बढ़कर 295 हो गया।
📲Get App