🔥 TRENDING India's ODI Calendar Ahead of 2027 Wor... Deadly attack in Yemen's Taiz province... Karnataka to Build Mandapam Like Bhara... Netanyahu's Secret Abu Dhabi Visit: Me... Over 2,000 police deployed as stone‑pe... PM Modi Says India Gave Befitting Repl...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वच्छता का संकल्प, जनभागीदारी के साथ मनाया गया सेवा संकल्प अभियान-2026
Lifestyle

स्वच्छता का संकल्प, जनभागीदारी के साथ मनाया गया सेवा संकल्प अभियान-2026

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 19 Sep 2026, 06:08 AM 👁 66
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रैली, स्लोगन और रंगोली के जरिए नागरिकों व छात्राओं ने दिया स्वच्छता और जनजागरूकता का संदेश

भोपाल। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत भोपाल की विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान में नागरिकों के साथ छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं नागरिकों ने स्वच्छता रैली, स्लोगन और रंगोली के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। अभियान के माध्यम से लोगों से स्वच्छता कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ एवं सुंदर रखने की अपील की गई। जनभागीदारी के साथ आयोजित इन गतिविधियों ने स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया।
स्वच्छ भोपाल, स्वस्थ भोपाल — यही हमारा सेवा संकल्प।
📲Get App