🔥 TRENDING आँख में लेज़र लगने से अनवर वीआईपी की बि... શાપરમાં કારખાનામાં ગેટ ફિટ કરતી વખતે હ... पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह... बहुजन समाज पार्टी के पूर्व नेता आकाश आ... અરવલ્લી LCB દ્વારા પોશડોડા ભરેલી કારનો... Female Elephant Found Dead in Jharkhan...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

स्वच्छ मनोहर थाना, सुंदर मनोहर थाना” के संकल्प के साथ गांधी जयंती पर चला विशेष स्वच्छता अभियान

✍️ Reporter: Anuj jain 🗓 02 Oct 2026, 05:14 PM 👁 48
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा व उपाध्यक्ष गायत्री बाई के नेतृत्व में पार्षदों, कर्मचारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान

मनोहर थाना। गांधी जयंती के अवसर पर नगर पालिका मनोहर थाना की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत श्रीराम चौराहा से हुई। नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा एवं उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री बाई के नेतृत्व में पार्षदों, नगर पालिका कर्मचारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अभियान में सहभागिता की।
अभियान के दौरान नगर में गंदगी एवं कचरा जमा होने वाले स्थानों को चिन्हित कर विशेष सफाई करवाई गई। सबसे पहले सरकारी भूमि पर बने कचरा डंपिंग स्थल से कचरा हटाकर क्षेत्र की साफ-सफाई की गई।
इसके बाद मुक्तिधाम, पुराने विद्युत विभाग, सूरजपोल गेट तथा रेंज नाई गली कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों पर भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मचारियों एवं अभियान में शामिल लोगों ने श्रमदान करते हुए लंबे समय से जमा कचरे को हटाया।
नगर पालिका ने आमजन एवं दुकानदारों से अपील की कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान न बनकर नगरवासियों की नियमित जिम्मेदारी बने। सभी लोग अपने घर, दुकान एवं आसपास के क्षेत्र को साफ रखें, कचरा निर्धारित कचरा पात्र में ही डालें तथा खुले में कचरा फेंकने से बचें। नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। सामूहिक प्रयासों से ही “स्वच्छ मनोहर थाना, सुंदर मनोहर थाना” के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
📲Get App