सेवा सेतु अभियान के तहत नगर पालिका धनपुरी एवं नगर परिषद ब्यौहारी में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों
सेवा सेतु अभियान के तहत नगर पालिका धनपुरी एवं नगर परिषद ब्यौहारी में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासकीय सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की गई।
अभियान के दौरान विभिन्न विभागों एवं संबंधित अमले द्वारा नागरिकों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़ने तथा शासकीय सेवाओं को नागरिकों के निकट उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
ब्यौहारी एवं धनपुरी में आयोजित सेवा सेतु अभियान के दौरान आमजन को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन एवं पात्रता संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना तथा योजनाओं का लाभ सरल एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराना है।
शासन और आमजन के बीच सेतु बना अभियान
सेवा सेतु अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ प्रशासन एवं नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है