🔥 TRENDING મહુવા પ્રદેશ સહકારી ખાંડ મંડળીની ચૂંટણ... दिल्ली पुलिस ने जालसाजों के गिरोह का प... પંથોડા ગામની આંગણવાડીમાં બાળકોને પ્રોત... માંડવીના બલેઠી ગામે પર્યાવરણ સંરક્ષણ અ... युवती ने ATM से लूटे 42 लाख रुपये, पुल... बीकानेर: खिंयाणा धाम में 4 अक्टूबर को...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सेवा संकल्प अभियान : कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां, गतिविधियों के प्रभावी संचालन के दिए निर्देश
Sarkari Yojana

सेवा संकल्प अभियान : कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां, गतिविधियों के प्रभावी संचालन के दिए निर्देश

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 09 Sep 2026, 09:36 AM 👁 52
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनसेवा के प्रति आभार, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने पर रहेगा जोर

अधिकारी, जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगरीय निकाय क्षेत्रों में कार्यक्रमों के संचालन के लिए आयुक्त, नगर पालिक निगम तथा जिले के सभी नगर पालिका क्षेत्रों में संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

कलेक्टर श्री दुदावत ने सभी नोडल एवं सहयोगी विभागों को निर्देशित किया कि निर्धारित गतिविधियों का आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि प्रत्येक गतिविधि के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों और परिवारों को जोड़ना है। शासन की योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

कलेक्टर ने अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए। जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से अभियान की गतिविधियों, योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी।

सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से कोरबा जिले में जनसेवा, जनकल्याण, नागरिक सहभागिता और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के साथ व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
📲Get App