🔥 TRENDING Actor Rohit Roy Clarifies ‘Dustbin Med... Spider-Man Clone Saga TV Series Confir... Fast & Furious TV Series Announced Aft... Ajay Devgn‑Tabu Thriller 'Drishyam: Th... Ajay Devgn's 'Drishyam 3' Opens with R... Karnataka's Form 7 Curriculum Sparks R...
03 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

✍️ Reporter: रमाशंकर श्रीवास्तव 🗓 03 Oct 2026, 12:32 AM 👁 17
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का गरिमामय

गीदम,

‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गीदम स्थित ऑडिटोरियम में विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री चैतराम अटामी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संतोष गुप्ता एवं श्री अरविन्द कुंजाम सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

प्रतियोगिता में गीदम विकासखंड के सभी 20 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘डिजिटल इंडिया’, ‘नक्सलवाद से मुक्ति’ एवं ‘विकसित भारत’ जैसे विषयों पर अपने ओजस्वी भाषणों और आकर्षक चित्रों के माध्यम से विचारों की प्रभावशाली अभिव्यक्ति की। प्रतिभागियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं प्रतिभा ने उपस्थित अतिथियों और श्रोताओं को प्रभावित किया।

निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के पश्चात जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 3 उत्कृष्ट वक्ताओं एवं चित्रकला के 10 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थी 3 अक्टूबर को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में गीदम विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों में श्रीमती ओजस्वी मंडावी, श्रीमती पायल गुप्ता, श्रीमती शकुंतला भास्कर, श्री दिनेश कौशल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद ठाकुर, जिला मिशन समन्वयक श्री हरीश गौतम, सहायक परियोजना अधिकारी श्री राजेंद्र पांडे, गीदम विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुश्री भवानी पूनेम, बीआरसी श्री नितेश सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, संकुल समन्वयक एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने चयनित विद्यार्थियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं तथा सभी प्रतिभागियों के प्रयास, प्रतिभा और रचनात्मक सोच की सराहना की। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी अभिव्यक्ति, कल्पनाशीलता एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों को प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।
📲Get App