🔥 TRENDING સમી તાલુકા સહિત પાટણ જિલ્લાના ખેડૂતોના... Gold and Silver Prices Hit Record High... Elderly Man Sweeping Road Gets Knocked... Morning Showers Bring Relief to Jaipur... Driver Dies of Heart Attack at Halwara... Women flock to Maharaja Residency exhi...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

सेवा संकल्प अभियान के तहत दिल्ली की मंडियों के विकास कार्यों का शिलान्यास, किसानों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Oct 2026, 04:58 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सांसद योगेंद्र चांदोलिया, मंत्री कपिल मिश्रा सहित कई गणमान्यजन रहे मौजूद; मंडियों में आधुनिक वजन प्रणाली भी होगी स्थापित

नई दिल्ली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आजादपुर स्थित एपीएमसी कार्यालय से दिल्ली की विभिन्न मंडियों में विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन कार्यों का उद्देश्य मंडियों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना और किसानों, व्यापारियों तथा मंडियों से जुड़े लोगों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। योजना के तहत केशवपुर मंडी में सड़कों का निर्माण, नरेला अनाज मंडी में नए शेड का निर्माण, आजादपुर मंडी में सीवर एवं ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार तथा आधुनिक वजन प्रणाली स्थापित की जाएगी। इस अवसर पर कहा गया कि दिल्ली की मंडियां अन्नदाताओं की मेहनत और लाखों परिवारों की आजीविका से जुड़ी हैं। ऐसे में मंडियों में बेहतर बुनियादी ढांचा और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इन विकास कार्यों से मंडियों की व्यवस्थाओं को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में सांसद योगेंद्र चांदोलिया, कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड के उपाध्यक्ष अनुज शर्मा और विधायक राजकुमार भाटिया सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
📲Get App