🔥 ट्रेंडिंग कांकेर में दुर्गा विसर्जन पर डीजे प्रत... शहडोल में खाकी का बड़ा प्रहार: जयसिंहन... મનિયા ડુક્કરને ગેરકાયદેસર હથિયાર કેસમા... બાપુનગર પોલીસએ હત્યાના આરોપીને ગણતરીના... New Indian Web Series 'Halchal' Sets O... Central Government Announces Dadasaheb...
13 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत टीकमगढ़ में युवाओं को तकनीकी शिक्षा के मार्गदर्शन हेतु काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 13 अक्टू. 2026, 06:23 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज टीकमगढ़ के प्राचार्य डॉ. आर.पी. शांडिल्य के निर्देशन में युवाओं को शिक्षा, रोजगार एवं करियर के अवसरों की जानकारी देने हेतु काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज टीकमगढ़ के प्राचार्य डॉ. आर.पी. शांडिल्य के निर्देशन में और कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में युवाओं को शिक्षा, रोजगार एवं करियर के विभिन्न अवसरों की जानकारी प्रदान करने हेतु विद्यालयों में युवा काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

काउंसलिंग के दौरान शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज टीकमगढ़ के लेक्चरर श्री ऋषभकुमार अहिरवार एवं श्री जनेंद्र गौतम ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग की। विद्यार्थियों को पॉलीटेक्निक शिक्षा, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों, तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों तथा आगे की उच्च शिक्षा के विकल्पों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उनकी रुचि एवं योग्यता के अनुसार तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों की विभिन्न शैक्षणिक एवं करियर संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया। यह काउंसलिंग शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर, सीएम राइज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिगौड़ा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहनगढ़ में आयोजित की गई।

इस अवसर पर विद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा काउंसलिंग टीम का सहयोग किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें शिक्षा एवं रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना तथा तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।
📲Get App