🔥 ट्रेंडिंग धरुवार टोल प्लाजा पर हाईवे यातायात पुल... खबरहब ने नेपाल के व्यापार समाचार का आर... आइश्वरीया लेक्श्मी और अर्जुन दास के सा... मिथिलेश ने बिग बॉस तेलुगु 10 से नकद पु... पारिणीति चोपड़ा ने कोविड के दौरान मनोर... रायपुर के रितेश पॉल ने 'इंडिया’स बेस्ट...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सेवा भारती समाना की तरफ से तुलसी माता जी के पौधे बांटे गए
देश

सेवा भारती समाना की तरफ से तुलसी माता जी के पौधे बांटे गए

✍️ रिपोर्टर: Sushil Sharma 🗓 05 सित. 2026, 09:47 PM 👁 63
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तुलसी पौधा वितरण सेवा

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर श्री अग्रवाल धर्मशाला एवं स्कूल प्रबंधन कमेटी, समाना के मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सेवा भारती समाना की ओर से विशेष स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को तुलसी के पौधे वितरित किए गए।

इस पावन अवसर पर श्री नीरज कुमार गुप्ता जी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने स्वयं तुलसी के पौधे वितरित कर सेवा निभाई तथा पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

इस पुण्य सेवा में सहयोग देने वाले सेवा भारती समाना के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सेवादारों तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्री अग्रवाल धर्मशाला एवं स्कूल प्रबंधन कमेटी, समाना का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। 🙏🌱

“तुलसी लगाएं • पर्यावरण बचाएं • संस्कृति से जुड़ें”
सुशील शर्मा समाना पटियाला में ब्यूरो चीफ रिपोर्ट
📲Get App