🔥 TRENDING Bollywood Stars Receive Y-Plus Securit... Muzaffarpur Family Returns from Mexico... રાજકોટમાં ડેકોરા વર્લ્ડ એપાર્ટમેન્ટ્સમ... Punjab CM Bhagwant Mann Waives Penalti... बीकानेर के निकोलाई गांव में गायों की द... Hardik Pandya joins Punjab Kings, face...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

साढ़े चार घंटे तक टावर पर चला हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भरी मांग तो नीचे उतरी युवती*

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 15 Nov 2026, 03:20 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम रही हलकान; प्रेमी के सिंदूर भरने के बाद समाप्त हुआ घटनाक्रम*

जौनपुर! बरसठी थाना क्षेत्र के बारीगांव में रविवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रेमी से शादी करने की जिद में एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब साढ़े चार घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज घटनाक्रम में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी रही। आखिरकार प्रेमी द्वारा टावर पर ही युवती की मांग में सिंदूर भरने के बाद वह नीचे उतरने को तैयार हुई।
जानकारी के अनुसार, नेहा गौतम और अभिजीत गौतम दोनों कसेरवा बसेरवा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है। आरोप है कि युवती ने जब प्रेमी से शादी करने की बात कही तो वह इससे मुकर गया। इसी से नाराज होकर रविवार सुबह करीब छह बजे युवती बारीगांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। खास बात यह रही कि युवती ने खुद डायल 112 पर फोन कर पुलिस को टावर पर चढ़ने की सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव पुलिस बल के साथ युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गए। हालांकि युवती अपनी जिद पर अड़ी रही। उसकी मांग थी कि प्रेमी को मौके पर बुलाया जाए और वह उसी के हाथों शादी करेगी।
पुलिस प्रेमी को तलाश कर मौके पर ले आई। प्रेमी ने पहले युवती को समझाने का प्रयास किया और खुद भी टावर पर कुछ ऊंचाई तक चढ़ा, लेकिन ऊंचाई देखकर घबरा गया। काफी देर तक चली बातचीत और मान-मनौव्वल के बाद वह दोबारा टावर पर ऊपर चढ़ा। इसी दौरान युवती भी कुछ नीचे आई। आखिरकार प्रेमी ने टावर पर ही उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद युवती नीचे उतरने को तैयार हो गई।
युवती के सुरक्षित नीचे उतरते ही मौके पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर प्रतिक्रिया दी। करीब साढ़े चार घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले गई। बताया जाता है कि युवती महुआरी जरौटा गांव स्थित अपने ननिहाल में रहती थी। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
📲Get App