🔥 TRENDING बीजेपी ने जगदीशपुर में सुरेश पासी को ट... Film Shoot Stopped After Director's In... California Man Anil Pandit Accused of... Manipur CM Orders Security Review Afte... Meghalaya AI Startup Secures $5M Seed... Three UDP MLAs Join NPP, Strengthening...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सड़क सुरक्षा पर चौकी प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा सख्त नियमों का उल्लंघन करने पर 11 वाहनों का कांटा ई-चालान

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 20 Oct 2026, 06:02 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा नियमों का उल्लंघन करने पर किया जाएगा वाहनों कोशिश

सड़क सुरक्षा पर चौकी प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा सख्त: नियमों का उल्लंघन करने पर 11 वाहनों का काटा ई-चालान


शाहबाद ​ढकिया
क्षेत्र में यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को चौकी प्रभारी ढकिया, मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चौकी प्रभारी की इस कड़क कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
​अभियान के दौरान मुख्य रूप से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने चालकों को रोककर यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया और विस्तार से बताया कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि खुद के जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।
​इसके साथ ही, दोपहिया वाहनों में अवैध रूप से लगे प्रेशर हॉर्न पर पुलिस की पैनी नजर रही। चेकिंग के दौरान ऐसे हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले वाहनों का चालान किया गया और मौके पर ही प्रेशर हॉर्न उतरवाए गए। चौकी प्रभारी ने कड़ी हिदायत दी कि यदि भविष्य में कोई चालक दोबारा प्रेशर हॉर्न के साथ पकड़ा गया, तो उसके वाहन को तत्काल सीज कर दिया जाएगा।
​वहीं, चार पहिया वाहन चालकों को भी सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया। चालकों से अपील की गई कि वे वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। इस दौरान बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चला रहे चालकों के खिलाफ भी ई-चालान की कार्रवाई की गई। पूरे अभियान के दौरान कुल 11 वाहनों का ई-चालान काटा गया।

​चौकी प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा के इस सख्त और जनहितैषी अभियान से क्षेत्र में स्पष्ट संदेश गया है कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
📲Get App