🔥 ट्रेंडिंग पुणे: सिंहगड‑पानशेत शेतकऱ्यांना 3000 फ... पाकुड़िया में विधायक आवास के बगल का रा... એન્ટીમાઇક્રોબિયલ રેઝિસ્ટન્સ (AMR) જાગૃ... દલપતસિંહ પરમાર પરના 6 રાઉન્ડ ફાયરિંગ ક... गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पीए... मुख्यमंत्री
24 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रक्षा

सड़क सुरक्षा पखवाड़े के सातवें दिन परिवहन विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, नियम तोड़ने वाले वाहनों के किए चालान

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 24 नव. 2026, 11:16 AM 👁 26
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

उरई (जालौन)। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 नवंबर 2026 को पखवाड़े के सातवें दिन परिवहन विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश कुमार एवं यात्री/मालकर अधिकारी आनंद राय कुरील ने किया। इस दौरान दोपहिया वाहनों पर निर्धारित क्षमता से अधिक तीन सवारियां बैठाकर चलने, बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के वाहन संचालित करने तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की गई।
इसके अलावा क्षमता से अधिक भार लादकर चलने वाले वाहनों की जांच कर कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य वाहनों के भी चालान किए गए। अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित वाहन संचालन की अपील की। परिवहन विभाग ने आमजन से अपील की है कि दोपहिया वाहन पर चालक सहित केवल दो व्यक्ति ही यात्रा करें, हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा अपने वाहनों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवाकर ही वाहन चलाएं। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करके न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की जिंदगी भी सुरक्षित रखी जा सकती है।
📲Get App