🔥 TRENDING ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਦੇ ਕਾਤਲ ਅਸ਼ਵਨੀ ਕੁਮਾਰ 'ਤੇ ਵ... ಮಧುಗಿರಿ ಘಟಕದ KSRTC ಬಸ್ ಹಿಂಬದಿ ಲಾರಿಯಿಂದ... કેન્દ્રીય ગૃહ મંત્રીના જન્મદિવસે બોરસદ... खजुवाला से घड़साना की ओर तेज आंधी ने स... करौली में अतिक्रमण हटाने के लिए याताया... हरियाणा में बिजली बहाल की कोई संभावना...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सड़क हादसे में दो युवकों कि हुई मौत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 22 Oct 2026, 07:05 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेतिया में दो बाइक कि हुई आमने सामने टक्कर में दो युवकों कि मौत हो गई

पश्चिम चंपारण से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट



र्भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत; एक साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

पश्चिम चंपारण जिले बेतिया से जहां में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत; एक साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया
बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले में दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार, चंदन कुमार अपने भगिना को चनपटिया छोड़ने गए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान साठी थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों की मौत हो गई।
मृतक चंदन कुमार, प्रह्लाद साह के पुत्र थे। वह बारी टोला, लछनवता के वार्ड नंबर 11 के निवासी बताए जा रहे हैं। परिजनों के मुताबिक, चंदन लुधियाना में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। कुछ दिन पहले ही वह अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए घर लौटे थे।
चंदन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनका एक साल का मासूम बच्चा अब पिता के स्नेह से वंचित हो गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
📲Get App