🔥 ट्रेंडिंग थिर्स्क लेखकों ने फैंटेसी उपन्यासों को... अल्कराज ने फ्रीट्ज़ को मात देने के लिए... रामायण की टीवी सीरियल से ब्लॉकबस्टर तक... पंजाब पुलिस ने इथियोपिया से लापता अपरा... हरियाणा सीएम ने कहा, आप ने पंजाब के बा... 15 जीविका दीदियों को मिला ई रिक्शा
08 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

सेंधवा विधानसभा के बलवाड़ी मंडल में बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों हेतु बैठक आयोजित

✍️ रिपोर्टर: DINESHNEED24 🗓 08 नव. 2026, 07:31 AM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बलवाड़ी के ग्राम बलवाड़ी में आयोजित बैठक में 15 नवंबर को ग्राम चाचरिया में होने वाले बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

आज सेंधवा विधानसभा के बलवाड़ी मंडल के ग्राम बलवाड़ी में आगामी 15 नवंबर को ग्राम चाचरिया में आयोजित होने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन की भव्यता तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सभी उपस्थित प्रतिनिधियों को सामूहिक सहभागिता के साथ इस कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री राजू चौधरी जी, क्षेत्र के सरपंचगण, ग्राम पटेल, वरिष्ठ नेतागण एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि जनजातीय गौरव और संस्कृति के सम्मान में यह जयंती कार्यक्रम न केवल स्थानीय लोगों के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक मंच होगा, और सभी से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की गई।
📲Get App