🔥 ट्रेंडिंग अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरव... जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुन... 136 ट्रेकर्स उलझे ऊतारकशी में, 5 को नि... ट्रम्प ने इरान के शांति प्रस्ताव को खा... बल्लिया में बिजली मरम्मत विवाद में मार... TVK ने उधायनिधि स्टालिन पर बायपोल में...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सुदृढ़ अधोसंरचना से संवर रहा गोरखपुर, ₹130 करोड़ से अधिक की 170 विकास परियोजनाओं को मिली सौगात
सरकारी योजना

सुदृढ़ अधोसंरचना से संवर रहा गोरखपुर, ₹130 करोड़ से अधिक की 170 विकास परियोजनाओं को मिली सौगात

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 29 अग. 2026, 08:28 PM 👁 55
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शहरी सुविधाओं के विस्तार और नगरीय अधोसंरचना को मिलेगी नई मजबूती

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन नगरी गोरखपुर के राप्तीनगर स्थित बशारतपुर में आयोजित कार्यक्रम में ₹130 करोड़ से अधिक लागत की 170 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं गोरखपुर नगर निगम एवं गोरखपुर विकास प्राधिकरण से संबंधित हैं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक निधि से निर्मित कल्याण मंडपम् का भी उद्घाटन किया। विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने से शहर में नगरीय सुविधाओं और आधारभूत संरचना को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शहरों में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार, मजबूत नगरीय अधोसंरचना और बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। गोरखपुर में संचालित विकास कार्य इसी प्रतिबद्धता को धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से गोरखपुर के नागरिकों को बेहतर सड़क, आवासीय एवं नगरीय सुविधाओं सहित विभिन्न विकास कार्यों का लाभ मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
📲Get App