🔥 TRENDING ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਊ... Yellowstone Film Festival Announces Qu... తణుకు మున్సిపల్ ఎన్నికల నామినేషన్లు 14... Bollywood steps up security amid reviv... કડાણામાં આદિવાસી સમાજનો પરંપરાગત ગાય ગ... Indian Army Defuses Rusted Landmine Ne...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

*सुदूर वनांचलों में पहुंची दुर्गूकोंदल पुलिस, युवाओं को बस्तर फाइटर भर्ती से जोड़ने की अनूठी पहल*

✍️ Reporter: लक्ष्मण सिंह दर्रो 🗓 13 Nov 2026, 09:53 AM 👁 20
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

*थाना प्रभारी सुनील दुबे ने गांव-गांव पहुंचकर बांटे आवेदन फॉर्म, भर्ती प्रक्रिया की दी जानकारी और दलालों से सावधान रहने किया जागरूक* दुर्गूकोंदल। युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़

*सुदूर वनांचलों में पहुंची दुर्गूकोंदल पुलिस, युवाओं को बस्तर फाइटर भर्ती से जोड़ने की अनूठी पहल*

*थाना प्रभारी सुनील दुबे ने गांव-गांव पहुंचकर बांटे आवेदन फॉर्म, भर्ती प्रक्रिया की दी जानकारी और दलालों से सावधान रहने किया जागरूक*

दुर्गूकोंदल। युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने और पुलिस भर्ती के प्रति जागरूक करने के लिए कांकेर पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी पहल के तहत दुर्गूकोंदल थाना प्रभारी सुनील दुबे ग्राम बांगाचार क्षेत्र के सुदूर वनांचल गांवों में पहुंचे और युवाओं को बस्तर फाइटर भर्ती के आवेदन फॉर्म वितरित किए।

इस दौरान थाना प्रभारी ने युवाओं को भर्ती की प्रक्रिया, आवेदन भरने और आवश्यक जानकारियों के संबंध में विस्तार से समझाया। उन्होंने युवाओं को मेहनत और लगन के साथ भर्ती की तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया।

साथ ही युवाओं को दलालों और ठगों से सतर्क रहने की समझाइश देते हुए कहा कि नौकरी दिलाने या भर्ती में चयन कराने के नाम पर यदि कोई पैसे की मांग करता है तो उसके झांसे में न आएं और तत्काल पुलिस को सूचना दें।

कांकेर पुलिस की इस पहल से अब सुदूर वनांचल के युवाओं तक भी भर्ती संबंधी जानकारी पहुंच रही है। पुलिस की यह कोशिश युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के साथ उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में सराहनीय कदम है।
📲Get App