सदरी ग्राम पंचायत | लोहावट विधानसभा
यहाँ देखें:
📘 Facebook
लोहावट विधानसभा | सदरी ग्राम पंचायत से बड़ी अपडेट
सरपंच पद को लेकर बैठक में बनी सहमति
सदरी ग्राम पंचायत के किसान हट में आयोजित बैठक के दौरान समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों एवं 36 कौम के लोगों की मौजूदगी में सेवानिवृत्त सैनिक अर्जुनराम जांगू (सिजिगा) को ग्राम पंचायत सदरी के सरपंच पद के लिए निर्विरोध उम्मीदवार बनाए जाने पर सहमति व्यक्त की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह निर्णय पूर्व विधायक किशनाराम विश्नोई की सलाह एवं समाज के प्रमुख लोगों की मौजूदगी में हुई बैठक के दौरान लिया गया। बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
हालांकि सरपंच पद को लेकर अंतिम स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। राजूराम उदाणी एवं दिनेश ईश्वरवाल द्वारा भी सरपंच पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत किए जाने की जानकारी सामने आई है। दोनों दावेदार बैठक में उपस्थित नहीं थे।
23 तारीख को नामांकन प्रक्रिया के दौरान अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी। यदि अर्जुनराम जांगू के विरुद्ध किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल किया जाता है तो चुनाव की स्थिति बनेगी। वहीं निर्धारित समय तक कोई अन्य नामांकन दाखिल नहीं होने पर निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो सकता है।