🔥 ट्रेंडिंग વેપારીઓમાં રોષ: ધંધામાં અવરોધ ઉભો કરવા... बीजेपी ने हरियाणा में राष्ट्रीय अभियान... सीबीआई ने चंद्रकर की हिरासत मांगी, छत्... આરોપી બે છાત્રાલયનું સંચાલન કરતી હતી અ... गुमरदा वन्यजीव अभयारण्य में 50 काली बक... न्यायालय ने निर्णय दिया: गिनती के दौरा...
05 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

सदर बाजार में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, भारी भीड़ के बीच हादसे का खतरा

✍️ रिपोर्टर: Rajeev Kumar Sharma 🗓 05 नव. 2026, 04:39 PM 👁 24
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दिल्ली के सदर बाजार में बेकाबू भीड़, पैदल निकलना भी हुआ मुश्किल

दिल्ली।05 नवंबर राजधानी दिल्ली के प्रमुख व्यावसायिक बाजार सदर बाजार में आज भीड़ का ऐसा सैलाब उमड़ा कि लोगों के लिए पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। बाजार की गलियों में हर तरफ लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी। दुकानों के बाहर और सड़क पर खरीदारी करने वालों का जमावड़ा लगा रहा।

तस्वीरें कुछ देर पहले की बताई जा रही हैं, जिनमें बाजार की स्थिति बेहद चिंताजनक नजर आ रही है। संकरी गलियों में लोगों की भारी आवाजाही के बीच निकलने तक की जगह नहीं बची। ऐसे हालात में सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सदर बाजार जैसे संवेदनशील और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इलाके में यदि कोई आपात स्थिति या भगदड़ जैसी घटना हो जाए तो लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना बड़ी चुनौती बन सकता है। इसके बावजूद तस्वीरों में भीड़ नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं।

अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? भीड़ को नियंत्रित करने, रास्ते खुले रखने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए संबंधित विभाग समय रहते ठोस कदम उठाएंगे?
📲Get App