Local
सांदीपनि पद्मा विद्यालय में निर्माण दुर्घटना से चार श्रमिक घायल
सांदीपनि पद्मा विद्यालय में निर्माण कार्य के दौरान हुई दुर्घटना में चार श्रमिकों को मामूली चोटें आईं और उन्हें जेएएच ट्रामा सेंटर में उपचार कराया गया।
सांदीपनि पद्मा विद्यालय में निर्माण कार्य के दौरान एक दुर्घटना में चार श्रमिकों को मामूली चोटें आईं। सभी घायल मरीजों को तत्परता से उपचार के लिये जेएएच ट्रामा सेंटर पहुँचाया गया।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम को तत्काल मौके पर भेजा और घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था कराई गई।
कलेक्टर ने पुलिस आवास निगम के प्रबंध निदेशक श्री अनंत कुमार सिंह से दूरभाष पर चर्चा कर घटना की जाँच कराने के लिये कहा। प्रबंध निदेशक ने मुख्य परियोजना अभियंता के नेतृत्व में तकनीकी दल तत्परता से भेजने के निर्देश भी जारी कर दिए।
पद्मा विद्यालय में निर्माणाधीन कार्य के दौरान हुई दुर्घटना में जिन चार श्रमिकों को मामूली चोटें आई हैं, उनमें श्री हरिराम बंसल 38 वर्ष निवासी दमोह, श्री राजेश 30 वर्ष निवासी दमोह, श्री रामझरोखा 38 वर्ष निवासी कोरबा छत्तीसगढ़ व श्री दिलेश्वर 25 वर्ष निवासी कोरबा छत्तीसगढ़ शामिल हैं।