🔥 ट्रेंडिंग જામનગરમાં દારૂ ઝડપાયો: સિદ્ધનાથ વિસ્તા... સુરત મહાનગરપાલિકા દ્વારા રિંગ રોડની મર... ભુજના ભીડ નાકા પાસે એક નસાની હાલતમાં ય... वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेश्वर वात्स्यायन क... हजारीबाग में दुर्गा पूजा की सुरक्षा व्... हुस्न, लिव-इन और ब्लैकमेलिंग... मॉडल प...
12 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय किसानों द्वारा रास्ता बंद किया गया, जिस रास्ते पर वर्षों से आवाजाही करते थे,
स्थानीय

स्थानीय किसानों द्वारा रास्ता बंद किया गया, जिस रास्ते पर वर्षों से आवाजाही करते थे,

✍️ रिपोर्टर: Satyendra Kumar Dubey 🗓 12 अक्टू. 2026, 08:44 PM 👁 76
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कच्ची सड़क कच्ची डगर को तारों द्वारा घेर दिया गया, क्या प्रशासन इन पर कार्यवाही करेगी, क्या किसान फसल की आड़ में लोगों का रास्ता रोकते रहेंगे

#सिंगरौली :करहियां खुटार पानी वाली टंकी के सामने ग्राम सहोखर जाने वाला रास्ता पैदल मार्ग और सहोखर से मेंन रोड तक आने जाने वाला शॉर्टकट रास्ता जो कि बंद हो गया।

ग्रामीणों का आना-जाना बंद कर दिया गया है
सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहता है।
अब ग्रामीण जाएं तो जाएं किस रास्ते से,

#Districtcollector ,#Khutarpanchayat
#Devsarvidhayak ,#CMmadhyapradesh

#सिंगरौली/खुटार: खुटार में एक किसान द्वारा वर्षों पुराने आम रास्ते को तारों की बाड़ लगाकर बंद किए जाने का मामला सामने आया है। रास्ता बंद होने के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं सहित सैकड़ों ग्रामीणों की आवाजाही पूरी तरह ठप्प हो गई है।

#​खुटार: तारों से बंद किया वर्षों पुराना रास्ता, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की आवाजाही ठप्प,

​खुटार (सिंगरौली):

खुटार क्षेत्र में उस समय ग्रामीणों के सामने भारी परेशानी खड़ी हो गई, जब वर्षों से इस्तेमाल किए जा रहे मुख्य आवागमन के रास्ते को कंटीले तारों से घेरकर पूरी तरह बंद कर दिया गया। रास्ता बंद होने के कारण रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले सैकड़ों लोग, बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे-छोटे स्कूली बच्चे खासे परेशान हो रहे हैं।
​फसल सुरक्षा का दिया हवाला
रास्ता बंद करने वाले स्थानीय किसान का कहना है कि लोग इस रास्ते से निकलते हैं, जिससे मवेशी उनकी खेतों में घुस जाते हैं। किसान ने सवाल उठाया, "अगर कोई आवारा मवेशी मेरी फसल खा जाएगा या नुकसान पहुंचाएगा, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?" इसी आशंका और फसल की सुरक्षा का हवाला देते हुए किसान ने रास्ते को तारों से पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया है।
​वर्षों पुराना है आम रास्ता, ग्रामीणों में आक्रोश
दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई नया रास्ता नहीं है, बल्कि पीढ़ियों से लोग इसी मार्ग से आते-जाते रहे हैं। अचानक रास्ता बंद कर दिए जाने से सैकड़ों लोगों का मुख्य संपर्क कट गया है। बच्चों को स्कूल जाने में और बुजुर्गों व महिलाओं को जरूरी कामों के लिए कई किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।
​ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और राजस्व विभाग से मांग की है कि मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर रास्ते का कोई स्थाई समाधान निकाला जाए, ताकि किसान की फसल भी सुरक्षित रहे और आम जनता को आवागमन में हो रही इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।
#Districtcollector
#Singrauli
#MadhyaPradesh
#GramPanchayatkhutar

Reporter

Satyendra Dubey Singrauli
📲Get App