🔥 TRENDING Haryana DGP Pays Tributes to Fallen Po... Skill Development Corporation launches... Punjab Roadways Contract Workers Strik... બનાસકાંઠા પોલીસ અધિક્ષક પ્રશાંત સુંબે... PTI-Panbus Employees in Jalandhar Call... Jalandhar Employees and Pensioners Obs...
21 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सैदनगली शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण, मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न

✍️ Reporter: सतीश चंद्र राणा 🗓 21 Oct 2026, 12:12 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सैदनगली के शिव मंदिर में सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण होने के पश्चात मंगलवार को मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुई।

सैदनगली के नगर पंचायत के वार्ड नंबर-09 स्थित शिव मंदिर (पादा जी) में सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण हुआ। मंगलवार को मंदिर में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुई।

नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनुकृति चौधरी ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। इसके बाद सम्मानित अतिथियों द्वारा मंदिर का लोकार्पण किया गया।

इस पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पंचायत क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर में धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

इस मोके पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री केपी मलिक, हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़, उपजिलाधिकारी हिमांशु उपाध्याय, अधिशासी अधिकारी सलिल भारद्वाज, जिला पंचायत सदस्य कुंवरपाल खड़गवंशी, भाजपा नेता चंद्रपाल खड़गवंशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक, शुभम चौधरी तथा नगर पंचायत के आदि लोग उपस्थित रहे।
📲Get App