🔥 TRENDING जनता फरियाद लेकर भटके, तहसील अमेठी में... Social Media Shapes Indian Politics: B... Delhi Suffers Record-Breaking Diwali E... KL Rahul Delivers Surprise Gift to Lad... विनय शंकर जैसवाल ने रास्रा के गांधी पा... India Names Mohammed Siraj in 3rd ODI...
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय किशोरी की जहर खाने से दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम

✍️ Reporter: ashif 🗓 08 Nov 2026, 06:10 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अमेठी: मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शाहमऊ पूरे मालिन गाँव से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात एक 17 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया।
जैसे ही परिजनों को इस बात की भनक लगी, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में किशोरी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है कि आखिर किशोरी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।
📲Get App