🔥 ट्रेंडिंग पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले रॉकेट... रुपये की स्थिरता पर निर्भर भारतीय स्टॉ... सरनाऊ में MYPL‑2026 क्रिकेट महासंग्राम... गुल्फ बिज़नेस ने तैयार किया यूएई‑भारत श... पंजाब के सीएम ने 1,000 ग्रामीण खेल मैद... भारत का Q2 जीडीपी 7.8% अनुमान, RBI के...
12 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

सोतिया पुल के पास अनियंत्रित बाइक गिरी, दो युवक गंभीर रूप से घायल

✍️ रिपोर्टर: Pramod Kumar 🗓 28 अग. 2026, 03:32 PM 👁 97
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बहराइच के रामगाँव थाना क्षेत्र में सोतिया पुल के पास शुक्रवार को एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

बहराइच। थाना रामगाँव क्षेत्र के महोत्तम पुरवा स्थित सोतिया पुल के पास शुक्रवार को एक मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
📲Get App