🔥 TRENDING राजस्थान में हुई पंचायती चुनाव की प्रक... आष्टा जिला सीहोर के वार्ड नंबर 4 महीनो... Hanuman Ansh Surpasses ₹400 Crore Worl... Marvel's 'Avengers Endgame Encore' ear... સુરતમાં કારખાનામાં ચોરી કરવા ઘૂસેલા બે... Sidharth‑Tamannaah’s ‘Vvaan’ posts str...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
“सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में बड़ा एक्शन, पांच मंजिला इमारतों पर चलेगा सीलिंग अभियान”

“सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में बड़ा एक्शन, पांच मंजिला इमारतों पर चलेगा सीलिंग अभियान”

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 08 Sep 2026, 05:46 PM 👁 101
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अवैध निर्माण पर शिकंजा कसने की तैयारी, अधिकारियों को भवनों की जांच और सीलिंग के निर्देश

नई दिल्ली। साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना के बाद दिल्ली सरकार ने राजधानी में भवनों की सुरक्षा और अवैध निर्माण को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को ऐसी पांच मंजिला इमारतों को चिन्हित करने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उन्हें सील करने के निर्देश दिए हैं।

हादसे के बाद सरकार ने भवनों की संरचनात्मक सुरक्षा की जांच पर भी जोर दिया है। खास तौर पर उन इमारतों की जांच की जा रही है, जहां स्वीकृत नक्शे के विपरीत अतिरिक्त मंजिलें बनाई गई हैं या निर्माण नियमों का उल्लंघन हुआ है।

सत्य निकेतन हादसे ने एक बार फिर राजधानी में अनधिकृत निर्माण, कमजोर भवनों और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि सरकारी आदेश के बाद कार्रवाई कितनी तेजी से जमीन पर उतरती है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर क्या कार्रवाई होती है।
📲Get App