🔥 TRENDING Police Accused of Planting Evidence in... Iran Allegedly Used Starlink for Milit... INDIA Bloc Allies Divided on Delimitat... Tragedy in Islamabad: Hospital Fire Cl... Jaish Terrorist Arrested for Spying on... Two Oil Tankers Damaged in Strait of H...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

संतोष कुमारी भील: 21 वर्ष में जैसलमेर की सबसे युवा जिला प्रमुख

✍️ Reporter: Swaroop Singh 🗓 28 Nov 2026, 08:54 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जैसलमेर की नवनिर्वाचित जिला प्रमुख संतोष कुमारी भील को संसद यात्रा से पूर्व बधाई दी गई, और उनसे जिले के विकास के लिए समर्पित कार्यकाल की शुभकामनाएँ की गई।

आज विशेष संसद सत्र में भाग लेने हेतु जैसलमेर से दिल्ली रवाना होने से पूर्व संसदीय क्षेत्र के जैसलमेर जिले की नवनिर्वाचित जिला प्रमुख सुश्री संतोष कुमारी भील को निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं सफलतम उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी गई।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करते हुए जैसलमेर जिले के विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं के समाधान, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, सड़क, महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएँगी।

मात्र 21 वर्ष की आयु में राजस्थान की सबसे युवा जिला प्रमुख बनने की उपलब्धि आपके साथ-साथ क्षेत्र की युवा शक्ति और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का भी प्रतीक है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की नेतृत्व क्षमता और कांग्रेस पार्टी द्वारा नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने के संकल्प का प्रमाण है।

जैसलमेर की देवतुल्य जनता ने कांग्रेस पार्टी पर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास पर खरा उतरते हुए जनभावनाओं के अनुरूप जनसेवा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करें, यही अपेक्षा और विश्वास है। आपके सफल, सार्थक एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए पुनः हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री शैले मोहम्मद जी और जैसलमेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदिन फकीर जी भी साथ में रहे।
📲Get App