🔥 TRENDING Taylor Swift Wins Top Honors at VMAs 2... Actor Adam Brody Calls for ‘Free Pales... Taylor Swift Wins Video of the Year at... वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ने वाले दो... வேல்முருகன் கடும் விமர்சனம் Bubly Announces Temporary Hiatus from...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सीतापुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, ससुराल में आया था
Crime

सीतापुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, ससुराल में आया था

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 01 Sep 2026, 04:04 PM 👁 56
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रात से था लापता, सुबह सड़क किनारे पेड़ पर मिला शव; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सीतापुर। मानपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ससुराल आए एक युवक का शव सड़क किनारे यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला। युवक सोमवार देर शाम घर से निकलने के बाद लापता हो गया था। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
जानकारी के अनुसार अहमदपुर गांव के दक्षिण स्थित मानपुर-तेंदुआ संपर्क मार्ग के किनारे ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह पेड़ से एक युवक का शव लटका देखा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान झांसापुर निवासी पुनीत पुत्र तेजपाल गौतम के रूप में की।
बताया गया कि पुनीत रविवार को अपनी ससुराल अहमदपुर आया था। सोमवार देर शाम वह घर से बाहर चला गया और वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।
पुलिस के अनुसार फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
📲Get App