🔥 TRENDING Rain Threatens India's Title Defence i... India’s Men’s Cricket and Athletics Sh... Kuldeep Yadav wins Player of the Match... Taapsee Pannu Hails Marriage to Mathia... Indian Oil Billionaire’s Son Becomes S... Nani’s ‘The Paradise’ grosses ₹109 cr...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सीतापुर में पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत
दो अलग-अलग हादसों में गई जान, खिलौना निकालने तालाब में उतरा 9 वर्षीय बालक भी डूबा

सीतापुर में पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत दो अलग-अलग हादसों में गई जान, खिलौना निकालने तालाब में उतरा 9 वर्षीय बालक भी डूबा

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 17 Sep 2026, 08:04 PM 👁 41
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर। जिले में गुरुवार को पानी में डूबने की दो अलग-अलग घटनाओं में एक बालक और एक किशोर की मौत हो गई। हादसों की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पानी से बाहर निकलवाया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

सीतापुर। जिले में गुरुवार को पानी में डूबने की दो अलग-अलग घटनाओं में एक बालक और एक किशोर की मौत हो गई। हादसों की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पानी से बाहर निकलवाया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पहली घटना सदरपुर थाना क्षेत्र के पोखराकलां गांव की है। गांव निवासी आशीष कुमार का 9 वर्षीय पुत्र धैर्य वर्मा मंदिर परिसर में खेल रहा था। इसी दौरान उसका खिलौना मंदिर के पास स्थित तालाब में जलकुंभी के बीच गिर गया। खिलौना निकालने के लिए धैर्य तालाब के किनारे पहुंचा, तभी अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
दूसरी घटना लोनी मजरे शमसाबाद गांव की है। यहां सुमेरी लाल का 15 वर्षीय पुत्र प्रेमचंद सुबह घर से निकला था। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क किनारे बनी गहरी खंती में अचानक पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया। पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूबने से उसकी मौत हो गई।
घटनाओं की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मामलों की जानकारी जुटाई। सीओ कपूर कुमार ने दोनों घटनाओं की पुष्टि की है। फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर दिए जाने की जानकारी नहीं है।
📲Get App