🔥 TRENDING બ્રેકિંગ બેંકોની દેશવ્યાપી હડતાળ ટળી આ... Two Arrested for Displaying Criminal’s... Analyst Criticizes Taylor Swift’s ‘Cle... Taylor Swift Shines in Black‑Silver Go... Jay‑Z Confesses He Was Immature Before... Karnataka Bars Tamil Nadu Cattle Amid...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सीतापुर में निरीक्षण के दौरान मिली खामियां, डीएम ने एएनएम का 15 दिन का वेतन रोका
Local

सीतापुर में निरीक्षण के दौरान मिली खामियां, डीएम ने एएनएम का 15 दिन का वेतन रोका

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 05 Sep 2026, 04:30 PM 👁 36
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर। स्वास्थ्य एवं विकास कार्यों की व्यवस्थाओं को परखने के लिए जिलाधिकारी ने क्षेत्र में निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कई खामियां सामने आईं। लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एएनएम की कार्यप्रणाली में कमी पाए जाने पर 15 दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री और पंचायत सहायक समेत तीन लोगों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुंचाया जाए। स्वास्थ्य एवं बाल विकास से जुड़ी सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को तत्काल दूर कराया जाए और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए। कार्रवाई के बाद संबंधित कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही।
📲Get App