🔥 TRENDING બ્રેકિંગ બેંકોની દેશવ્યાપી હડતાળ ટળી આ... Two Arrested for Displaying Criminal’s... Analyst Criticizes Taylor Swift’s ‘Cle... Taylor Swift Shines in Black‑Silver Go... Jay‑Z Confesses He Was Immature Before... Karnataka Bars Tamil Nadu Cattle Amid...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सीतापुर के सकरन क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, बाइक और साइकिल की टक्कर में दो युवक गंभीर घायल
सकरन (सीतापुर)। थाना सकरन क्षेत्र के सुलेमपुर गांव के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया
Travel

सीतापुर के सकरन क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, बाइक और साइकिल की टक्कर में दो युवक गंभीर घायल सकरन (सीतापुर)। थाना सकरन क्षेत्र के सुलेमपुर गांव के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 28 Jul 2026, 06:56 PM 👁 80
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर के सकरन क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, बाइक और साइकिल की टक्कर में दो युवक गंभीर घायल

सीतापुर के सकरन क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, बाइक और साइकिल की टक्कर में दो युवक गंभीर घायल

सकरन (सीतापुर)। थाना सकरन क्षेत्र के सुलेमपुर गांव के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक और साइकिल की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और साइकिल सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में घायल युवकों की पहचान सुलेमपुर निवासी मौसम अली तथा जमालपुर निवासी नीरज के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना देर किए दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिसवां पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहन चालकों से सावधानी बरतने और तेज गति से वाहन न चलाने की अपील की है।

संवाददाता: सत्य प्रकाश शुक्ला
📲Get App