🔥 TRENDING બ્રેકિંગ બેંકોની દેશવ્યાપી હડતાળ ટળી આ... Two Arrested for Displaying Criminal’s... Analyst Criticizes Taylor Swift’s ‘Cle... Taylor Swift Shines in Black‑Silver Go... Jay‑Z Confesses He Was Immature Before... Karnataka Bars Tamil Nadu Cattle Amid...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सीतापुर जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर की मौत:
लो बीपी से बिगड़ी तबीयत, असलहा फैक्ट्री चलाने के मामले में 8 अगस्त से बंद था।
Local

सीतापुर जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर की मौत: लो बीपी से बिगड़ी तबीयत, असलहा फैक्ट्री चलाने के मामले में 8 अगस्त से बंद था।

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 25 Aug 2026, 04:48 PM 👁 86
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर जेल में हिस्ट्रीशीटर बंदी की मौत

सीतापुर। सीतापुर जिला जेल में बंद एक हिस्ट्रीशीटर बंदी की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान तंबौर थाना क्षेत्र के ड्योढ़ीडीह निवासी निसार पुत्र मेंहदी के रूप में हुई है। वह अवैध असलहा फैक्ट्री संचालित करने के मामले में 8 अगस्त से जेल में बंद था।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात करीब 12 बजे निसार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जेल प्रशासन के अनुसार उसका रक्तचाप असामान्य होने पर जेल के चिकित्सक ने उपचार किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि निसार को कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अवैध असलहा फैक्ट्री में हथियार तैयार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसकी मौत के बाद जेल प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि चिकित्सकीय जांच और रिपोर्ट के बाद होगी।
📲Get App