🔥 TRENDING मोतिहारी में छठ घाटों की तैयारी शुरू શિરીષ ભાઈ રબારીની બઢતીથી શિનોર ગામને મ... Samay Raina Confesses to Having a Girl... Tamannaah Bhatia Responds to Skin Tone... Low-Pressure System Brings Heavy Rains... PM Modi to Disburse ₹18,680 Crore to F...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सीतामढ़ी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला हुई मौत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 29 Oct 2026, 10:15 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतामढ़ी जिला के नानपुर थाना क्षेत्र के शरीफपुर गाँव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम को कुचल दिया जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई

सीतामढ़ी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
समस्तीपुर में रफ़्तार का क़हर ,गई मासूम की जान।
तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर की ठोकर से 4 वर्षीय मासूम की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मामला नानपुर थाना क्षेत्र के शरीफपुर गांव का है।मृतक मासूम की पहचान शरीफपुर गांव निवासी मो हैदर के पुत्र अबूबकर के रूप में हुई है।घटना से नाराज़ स्थानीय लोगों ने सैदपुर पुपरी पथ को जाम कर दिया ।बाद में नानपुर थाने की पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से जाम को हटाया जा सका। मृतक के पिता मोहम्मद हैदर ने बताया के मेरे पास दो लड़का है ये बड़ा लड़का है मस्जिद से पढ़ाई करके लौट रहा था इसी दौरान जालिमो ने हमारे घर की खुश्यां छीन ली। वही मोहम्मद अबूबकर के चाचा मोहम्मद गुड्डू ने बताया के पहले तो हमारे भतीजे को ट्रैक्टर से रौंदा जब मैं ट्रैक्टर चालक को पकड़ने की कोशिश की, तो चालक ने उन्हें भी ट्रैक्टर से कुचलकर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया के कुछ दिन पहले मेरी भांजी को थार गाड़ी से कुचल कर मौत के घात उतार दिया गया और आज मेरे भतिये को ट्रैक्टर से कुचल कर मौत के घात उतार दिया आपको बता दें दोनों घटनाओं में कथित तौर पर एक ही परिवार के अलग-अलग लोगों के नाम सामने आ हैं।
📲Get App