🔥 TRENDING ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी में दिखा तेंद... જૂનાગઢ કોંગ્રેસ દ્વારા 'વોટ ચોરી'ની તપ... ભરૂચ: સોનતલાવડી ઝૂંપડપટ્ટી પાસે કોમન પ... Chirag Paswan Calls Out Bihar's Rising... Dilip Buildcon Secures Rs 688-Crore NH... Tata Teleservices (Maharashtra) Ltd To...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सीतामणी से उरगा तक फोरलेन सड़क निर्माण की मांग, केंद्रीय मंत्री गडकरी को मंत्री लखनलाल ने लिखा पत्र

सीतामणी से उरगा तक फोरलेन सड़क निर्माण की मांग, केंद्रीय मंत्री गडकरी को मंत्री लखनलाल ने लिखा पत्र

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 02 Sep 2026, 08:20 PM 👁 81
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कोरबा जिले में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए मंत्री लखन लाल देवांगन ने पहल की है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन जयराम गडकरी को पत्र लिखकर सीतामणी से उरगा तक करीब 10 किलोमीटर लंबे मार्ग को फोरलेन सड़क के रूप में विकसित करने और भारतमाला परियोजना से जोड़ने की मांग की है.

मंत्री देवांगन ने पत्र में सरस्वती शिशु मंदिर, सीतामणी, कोरबा से उरगा तक लगभग 10 किलोमीटर लंबे मार्ग को भारतमाला परियोजना तक फोरलेन सड़क के निर्माण की मांग की है. पत्र में उन्होंने बताया कि वर्तमान में सरस्वती शिशु मंदिर, सीतामणी क्षेत्र से उरगा की ओर भारतमाला परियोजना के सड़क मार्ग तक सुगम एवं व्यवस्थित संपर्क मार्ग उपलब्ध नहीं होने के कारण स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों एवं वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
उन्होंने कहा कि शहर का प्रवेश मार्ग होने की वजह से प्रतिदिन वाहनों का दबाव, सरस्वती शिशु मंदिर क्षेत्र एवं आसपास बड़ी संख्या में विद्यार्थी और नागरिक प्रतिदिन आवागमन करते हैं. इस क्षेत्र को भारतमाला परियोजना के प्रमुख सड़क मार्ग से जोड़ने से लोगों को सुरक्षित, सुगम एवं त्वरित आवागमन की सुविधा मिलेगी. साथ ही क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी.
मंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान मुख्य मार्ग सिंगललेन होने की वजह से भारी वाहन और छोटे सभी वाहनों को इस मार्ग का उपयोग करना पड़ता है, जनहित और क्षेत्र के विकास को दृष्टिगत रखते हुए मंत्री देवांगन ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सरस्वती शिशु मंदिर, सीतामणी, कोरबा से उरगा तक लगभग 10 किमी फोरलेन सड़क निर्माण स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है.
📲Get App