स्थानीय
सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आरम्भ सादपुर, धोरैया प्रखंड में 17 नवंबर से
धोरैया प्रखंड के सादपुर गांव में 17 नवंबर से शुरू होने वाला सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, वृंदावन धाम की कथा वाचिका प्रिया किशोरी जी के नेतृत्व में भक्ति के सानिध्य में आयोजित होगा।
17 नवंबर 2026 से धोरैया प्रखंड के सादपुर स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री सुनील सिंह ने बताया कि वृंदावन धाम की कथा वाचिका प्रिया किशोरी जी भक्ति के सानिध्य में इस महोत्सव का नेतृत्व करेंगी।
आयोजन के आरम्भ में 17 नवंबर को सुबह 8 बजे बड़ी धूमधाम से कलश शोभा यात्रा निकाली जायेगी।
सात दिनों तक चलने वाले इस आध्यात्मिक महोत्सव में प्रसिद्ध कथा व्यास एवं मानस-भागवत मर्मज्ञ कथा वाचिका प्रिया किशोरी जी श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का श्रवण कराएंगी, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य चरित्र, भक्ति, धर्म, ज्ञान एवं वैराग्य के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है और क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं का सहयोग लगातार मिल रहा है और आयोजकों ने सभी से सहभागिता की अपील की है।