🔥 TRENDING दशहरे के अवसर पर करौली में सड़क दुर्घट... ઉત્તર ભારતમાં ભારે હિમવર્ષા, ગુજરાતમાં... Jackie Shroff Joins Maharashtra CM Dev... Texas hits 19 million registered voter... Maharashtra CM Fadnavis, Jackie Shroff... Coldwell Banker South India Launches A...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

संत शिरोमणि रविदास जी के भव्य मंदिर निर्माण हेतु भूमि का

✍️ Reporter: Manjur Mansoori 🗓 20 Oct 2026, 11:35 AM 👁 55
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
संत शिरोमणि रविदास जी के भव्य मंदिर निर्माण हेतु भूमि का चयन, ग्रामीणों व युवाओं में भारी उत्साह

संत शिरोमणि रविदास जी के भव्य मंदिर निर्माण हेतु भूमि का चयन, ग्रामीणों व युवाओं में भारी उत्साह

ग्रामीण ​समिति ने किया स्थल निरीक्षण, आगामी बैठक में तय होगी निर्माण की रूपरेखा


शहडोल/कुदरी - क्षेत्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर सामाजिक समरसता और उत्साह का माहौल देखने को मिला। आज ग्रामीणों एवं संत शिरोमणि रविदास समिति के पदाधिकारियों ने एक स्वर में एकजुट होकर मंदिर निर्माण के लिए भूमि का स्थल निरीक्षण किया और स्थान सुनिश्चित करते हुए उसे सुरक्षित कराया।

​भूमि चयन के इस पावन कार्य में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान युवाओं की ऊर्जा और सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय रही। वहीं, क्षेत्र के वरिष्ठ, अनुभवी एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने अपने मार्गदर्शन और सहयोग से पूरे निर्णय को सर्वसम्मति से अमलीजामा पहनाया।

​मौके पर उपस्थित प्रबुद्धजनों ने कहा कि संत रविदास जी के विचार और उनकी शिक्षाएं समूचे समाज को एकता और भाईचारे का संदेश देती हैं। यह मंदिर क्षेत्र में आस्था के साथ-साथ सामाजिक चेतना और समरसता का केंद्र बनेगा।

​वरिष्ठजनों एवं ग्रामीणों की रही गरिमामयी उपस्थिति

भूमि सुरक्षित करवाने के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों एवं मार्गदर्शकों में प्रमुख रूप से मुकुंदी अहिरवार, अर्जुन अहिरवार, जगदीश अहिरवार, दीनबंधु अहिरवार , मूलचंद अहिरवार, रामकृपाल अहिरवार, लोकनाथ अहिरवार, मनोज अहिरवार, गोरेलाल अहिरवार, नानदाऊ अहिरवार, भुनेश्वर अहिरवार, दिनेश अहिरवार, कपूरचंद अहिरवार, कैलाश कुमार अहिरवार - (पत्रकार - युवा समाजसेवी), दिलीप अहिरवार, वीरेंद्र अहिरवार , अरुण अहिरवार, दीपक वर्मा, जमुना अहिरवार, हरिश्चंद्र अहिरवार, हीरा लाल अहिरवार, हीईया अहिरवार, दिनेश अहिरवार, संता अहिरवार, राजकुमार रैदास, मनोज रैदास, कैलाश अहिरवार (एडवोकेट), लवकेश अहिरवार, राजेश अहिरवार, राहुल अहिरवार, रावेन्द्र अहिरवार,चन्द्रिका अहिरवार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त गांव एवं आसपास के कई अन्य प्रबुद्ध नागरिक, युवा साथी तथा समिति के सहयोगी सदस्य भी मौजूद रहे।

​जल्द बैठक कर बनेगी विस्तृत कार्ययोजना

स्थल निरीक्षण के दौरान प्राथमिक आवश्यकताओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर निर्माण कार्य को गति देने के लिए शीघ्र ही एक वृहद बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में निर्माण कार्य की विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी और दायित्वों का बंटवारा कर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
📲Get App