🔥 TRENDING INDIA Bloc Leaders Meet in Delhi to Pl... Indore Mother Beats 7-Year-Old Daughte... Van Falls into 100-Metre Gorge in Utta... Health Pavilion at IITF 2026 Attracts... Mamata Banerjee Rushes to Delhi After... भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के स्थाप...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

संत मरियम स्कूल ने मेरठ में नॉर्दर्न इंडिया कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से रोशन किया

✍️ Reporter: Shamsher Ansari 🗓 28 Nov 2026, 08:25 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

संत मरियम के छह खिलाड़ियों ने मेरठ में आयोजित प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

22 नवंबर को मेरठ के JAS Sports Club में नॉर्दर्न इंडिया कराटे चैंपियनशिप आयोजित हुई, जिसमें संत मरियम स्कूल के छह खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में गौरव कुमार सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि उज्ज्वल राज, अभिषेक कुमार तिवारी और दीपक कुमार सिंह ने रजत पदक अपने नाम किए। युवराज कोरवा और आदित्य वर्धन ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

टीम का नेतृत्व मुख्य प्रशिक्षक क्योंशी संतोष कुमार ने किया, जबकि टीम मैनेजर की भूमिका सेंसाई शमशेर अंसारी ने निभाई।

विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और विद्यालय का नाम रोशन किया।
📲Get App