🔥 ट्रेंडिंग कोलकाता में धूप भरा शरद आकाश, डिप्रेशन... 28 सितंबर 2026 को केरल में 22‑और 24‑कै... छिंदवाड़ा में भाजपा नेताओं पर धमकी के... जयपुर में सरकारी अधिकारी डॉ. मदन यादव... 28 सितंबर को 17 जिलों में बारिश, तेज़... वाराणसी में यूजीसी के विरोध में छात्रो...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

सांसद रमेश अवस्थी ने जैथरा का किया दौरा, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

✍️ रिपोर्टर: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 27 सित. 2026, 11:29 AM 👁 36
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने जैथरा नगर पंचायत कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र के विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

कानपुर के यशस्वी एवं लोकप्रिय सांसद मा. श्री रमेश अवस्थी जी का जैथरा नगर पंचायत कार्यालय में आगमन नगरवासियों के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण रहा। नगर के देवतुल्य सम्मानित नागरिकों ने सांसद जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। सांसद जी का यह दौरा नगरवासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और स्मरणीय साबित हुआ।

सांसद रमेश अवस्थी ने अपने स्नेह, मार्गदर्शन और जनसेवा के प्रति समर्पित विचारों से सभी को प्रभावित किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं सम्मानित नागरिकों के साथ नगर के विकास, जनकल्याण एवं क्षेत्र की प्रगति से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

इस कार्यक्रम में थानाध्यक्ष श्री सुनील वर्मा जी, सभासद श्री रमेश गुप्ता जी, सभासद श्री शैलेश गुप्ता जी, श्री अनिल गुप्ता जी, श्री अवधेश गुप्ता जी, पत्रकार श्री शैलेश गुप्ता जी, श्री अमित राठौर जी, श्री अमित शाक्य (लाला भाई) जी, श्री रजत गुप्ता जी, श्री आकाश गुप्ता जी, श्री गगन गुप्ता जी, श्री सूरज गुप्ता जी, श्री शालू शाक्य जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
📲Get App