🔥 TRENDING Filmibeat Recommends Top 5 Bollywood H... Composer Justice Releases ‘Pusher’ as... AR Rahman Reflects on 34 Years in Musi... Spotify Eyes AI Remix Feature, May Add... ਪੂਜਾ ਲਈ ਫੁੱਲ ਤੋੜਦੇ ਪਿਓ-ਪੁੱਤ ਨਾਲ ਵਾਪਰਿਆ... Bengaluru Couple Relocates to Goa, Pay...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

संसद मार्ग स्थित सरदार पटेल चौक पर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 31 Oct 2026, 10:57 AM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की मजबूत नींव रखने वाले लौहपुरुष सरदार पटेल के आदर्श आज भी राष्ट्र को एकता, समरसता और विकसित भारत के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।

नई दिल्ली। आधुनिक भारत के शिल्पकार, लौहपुरुष एवं भारत रत्न श्रद्धेय सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर संसद मार्ग स्थित सरदार पटेल चौक पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया गया। इस अवसर पर देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया और सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया गया। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक हैं सरदार पटेल इस अवसर पर समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को स्मरण करते हुए कहा गया कि उन्होंने अपने अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण के बल पर सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके प्रयासों ने देश को एकता और अखंडता की ऐसी मजबूत नींव प्रदान की, जो आज भी भारत की सबसे बड़ी ताकत है। सशक्त और विकसित भारत के निर्माण का लें संकल्प इस अवसर पर आह्वान किया गया कि सरदार पटेल के आदर्शों और संकल्पों को आत्मसात करते हुए प्रत्येक नागरिक राष्ट्र की एकता, अखंडता और समरसता को बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाए। साथ ही एक सशक्त, संगठित एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लेने की अपील की गई।
📲Get App