🔥 TRENDING Luxury Bus Collides with Truck on Guja... Truck-ambulance collision in Bemetara... Two Jharkhand Yoga Instructors Killed... Meerut Blue Drum Murder Verdict Delive... Court Lets Vickrum Digwa Appeal 21-Yea... BIMSTEC Ministers Convene in New Delhi...
30 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार ने दी विद्यार्थी हितों के प्रति प्रतिबद्धता
Politics

संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार ने दी विद्यार्थी हितों के प्रति प्रतिबद्धता

✍️ Kansagara dipkumar chetanbhai 🗓 23 Jul 2026, 07:56 PM 👁 77
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

संसद भवन परिसर में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार ने विद्यार्थी हितों के प्रति प्रतिबद्धता जताई है। सरकार ने कहा है कि विद्यार्थियों से जुड़े मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

संसद भवन परिसर में आज विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार ने विद्यार्थी हितों के प्रति प्रतिबद्धता जताई है। सरकार ने कहा है कि विद्यार्थियों से जुड़े मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार छात्र हितों के प्रति पूर्णतः संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों से जुड़े मामले में फास्ट ट्रैक न्यायिक प्रक्रिया सहित सभी आवश्यक कदम उठाकर दोषियों को शीघ्र एवं कठोर दंड सुनिश्चित किया जाएगा। यही देश की अपेक्षा है, यही हमारा संकल्प है।

संसद चलेगी तो समाधान निकलेगा, विकास आगे बढ़ेगा और लोकतंत्र और अधिक सशक्त होगा। देश की जनता ने हमें संसद में अपनी आवाज़ बुलंद करने, जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने और विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए चुना है।

आज संसद भवन परिसर में साथी सांसदों के साथ संसद की कार्यवाही को लगातार बाधित किए जाने के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में सहभागिता की। सरकार हर विषय पर खुलकर और तथ्यों के साथ चर्चा के लिए तैयार है।
📲Get App